Video: मेहनत की रोटी कमा रही बूढ़ी महिला के साथ नगर निगम की शर्मनाक हरकत! करतूत देख भड़के लोग, वीडियो वायरल

SS

गरीब बूढ़ी महिला के साथ क्रूर व्यवाहर करने का एक वीडियो इस समय बेहद वायरल हो रहा है जिसे देख कर ही आपको गुस्सा आ जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गरीब बूढ़ी औरत अपने नारियल के ठेले से कुछ अधिकारियों से बचा रही है। वो हाथ-पैर जोड़कर रहम की भीख मांग रही है। लेकिन वहां पर मौजूद लोग  उसकी मदद करने की जगह उसके नारियल उठा रहे हैं। ये घटना राजस्थान के जयपुर की बताई जा रही है।  इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर डालते हुए यूजर ने जयपुर निगम को भी टैग किया है।  

वीडियो वायरल 
वायरल वीडियो को एक्स पर Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷ नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘शर्मनाक ! आए थे ठेला हटवाने मौका मिलते नारियल उठाने लगे गरीब महिला के साथ तो ऐसा मत करो !

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से महिला रहम की भीख मांग रही है। वहीं, कुछ लोग उसके नारियल उठा रहे हैं। इस घटना को यूजर ने संबंधी विभाग को भी टैग किया है। खबर लिखे जाने तक इस मामले की विभाग ने कोई पुष्टि नहीं की है।

From Around the web