Video: स्टोर में अकेली महिला को देख ऐसी हरकत करने लगा मनचला, फिर उसने सिखाया ऐसा सबक, आ गई अक्कल ठिकाने

d

आए दिन महिलाओं के साथ पब्लिक प्लेस तो कभी सुनसान जगहों पर छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते हैं। महिलाऐं छोड़िए आज के समय में बच्चियां तक सेफ नहीं है। अब एक ऐसी ही घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दुकान के अंदर अकेली लड़की को देखकर उसके साथ बदतमीजी करते युवक का वीडियो है। जिसे लड़की अपनी हिम्मत से ऐसा सबक सिखाती है कि युवक हिल जाता है। वह उसे जोरदार तमाचा मारती है जिसके बाद वह ऐसा किसी के साथ करने से पहले 100 बार सोचेगा। 

लड़की ने कर दी पिटाई
वायरल वीडियो को Farhan Khan नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है , ‘दुकान में घुसकर आदमी ने की ऐसी हरकत… महिला ने अगले ही सेकंड ऐसा जवाब दिया कि पूरा मामला पलट गया! महिला काउंटर के पीछे अपना काम कर रही थी, तभी एक आदमी अंदर आया और उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करने लगा।


वीडियो में क्या है

दरअसल महिला की पीठ युवक की तरफ थी। वह पीछे से महिला के इतने करीब आ गया कि उसका शरीर महिला को छूने लगा। महिला ने बिना घबराए तुरंत उसे जोरदार थप्पड़ मारा और फिर दुकान का बाहरी दरवाजा लॉक कर दिया।  कुछ देर बाद आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। आगे लोगों को उस आदमी को पकड़ते और उसके साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।  

यूजर्स ने की लड़की की हिम्मत की तारीफ़ 

इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘महिला ने साहस दिखाया, लेकिन आरोपी को कानून के हवाले करना ही सही रास्ता है। भीड़ की हिंसा नहीं।’ दूसरा लिखता है, ‘ये तो बड़ी जबरदस्त थप्पड़ मारी है भाई साहब’। 

From Around the web