Video: बुर्का उतारो फिर मिलेगी अस्पताल में एंट्री! मुस्लिम महिलाओं से भिड़ गई महिला पुलिस कर्मी, वीडियो वायरल

pc; in khabar
मुंबई के बीएमसी संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाओं को गेट पर रोकने का एक वीडियो इस समय बेहद ही वायरल हो रहा है। दोनों महिलाएं अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंची थीं। तभी उनकी एक महिला पुलिस कर्मी से बहस हो गई जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
पुलिस कर्मी ने कहा बुर्का उतारो
पुलिस सुरक्षाकर्मी ने गेट पर आने पर दोनों को सुरक्षा कारणों से बुर्का उतारने को कहा। उन्होंने बच्चों की चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई. वायरल वीडियो में एडवोकेट जहरा शेख और उनकी एक दोस्त अस्पताल के गेट पर नजर आ रही हैं। वे बुर्का उतारने को लेकर उसका विरोध करती नजर आ रही है। उनका कहना था कि इस तरह की मांग उनकी गरिमा, निजता और धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार में हस्तक्षेप है। इसी दौरान किसी शख्स ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया।
Hospital security in Mumbai stopped a woman in a burqa from entering.
— Team Hindu United (@TeamHinduUnited) August 31, 2026
The hospital said it was for security.
Instead of cooperating, she recorded a video and played the victim. pic.twitter.com/io79BC8fod
वीडियो वायरल
जानकारी के लिए बता दें कि अस्पताल प्रशासन ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी सामने नहीं आया है कि अस्पताल की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
