Video: दुकान लूटने आई पापा की परियों के साथ हो गया खेल, पैपर स्प्रे डालते ही दुकानदार ने कर लिया कैद, फिर जो हुआ..

j

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में चोरी का एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप ज़ोर-ज़ोर से हंस पड़ेंगे। हुआ यूं कि यह चोरी किसी माहिर चोर ने नहीं, बल्कि पापा की दो परियों ने की थी। दोनों ने दुकान लूटने के लिए अपने चेहरे पर मास्क लगाया था और हाथों में पेपर स्प्रे लेकर दुकान लूटने आई थीं। कांड तब होती है जब दुकानदार युवतियों से ज़्यादा चालाक निकलता है। आइए डिटेल में जानते हैं कि वीडियो में असल में क्या हुआ था।

वीडियो में क्या हुआ?

यह घटना बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके में हुई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, और उसमें युवतियों की करतूत साफ़ दिख रही है। वायरल वीडियो के मुताबिक, दो युवतियां मास्क पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूटने के लिए घुसती हैं। शुरू में वे खरीदने का नाटक करती हैं और जब दुकानदार उन्हें ज्वेलरी दिखाने लगता है, तो लड़कियां उस पर पेपर स्प्रे से हमला कर देती हैं। वे दुकान लूटने की कोशिश करती हैं, लेकिन दुकानदार समय रहते अपने चेहरे से स्प्रे पोंछ लेता है और उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ता है। वह तेज़ी से दौड़ता है और लड़कियों के भागने से पहले दरवाज़े तक पहुँच जाता है और उन्हें भागने से रोकता है।


वह दुकान से बाहर निकलकर बाहर से बंद कर देता है। जैसे ही लड़कियों को पता चलता है कि वे चोरी करते हुए पकड़ी गई हैं, लड़कियां डर जाती हैं और अपना चेहरा छिपाने लगती हैं। दुकानदार राजेश कुमार की आवाज़ सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुँच जाते हैं जिसके बाद भीड़ लड़कियों कोबाहर नहीं जाने देती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। दोनों को हिरासत में लिया गया है और दोनों लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना का वीडियो @Bhoopesh221 नाम के एक एक्स-अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई लोगों ने इस घटना पर कमेंट करके अपनी राय दी है। एक यूज़र ने कहा, “तुम किस तरह के चोर बनोगे?” दूसरे यूज़र ने लिखा, “इतनी कम उम्र में उन्हें ऐसा करने का समय कैसे मिला?” 

From Around the web