Video: OMG! अपने दूल्हे को कंधो पर उठा कर समुद्र किनारे घुमा रही दुल्हन, वीडियो वायरल

आपने आज तक कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमे लड़के अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को गोद या कंधे पर घूमते हैं। वही अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक ने दूल्हे की ड्रेस पहनी हुई है। उसके सिर पर लाल और सफेद पगड़ी है। वह दोनों तरफ हाथ फैलाकर समुद्र को देख रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वह दुनिया का राजा हो। लेकिन उसने अपने पैर जमीन पर नहीं है बल्कि दुल्हन दूल्हे को कंधों पर बिठाकर बीच पर घूम रही है। युवक खुशी से हाथ फैलाकर समुद्र की हवा का मज़ा ले रहा है।
इंस्टाग्राम पर 'NoiselessNews' नाम के अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। उस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक एक युवती के कंधों के दोनों तरफ पैर फैलाकर बैठा है। युवक और युवती ने शादी के कपड़े पहने हुए हैं। न्यूज़ आउटलेट 'बैशाखी टीवी' के मुताबिक, यह घटना हाल ही में बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में बीच पर हुई। युवती अपने दूल्हे को कंधों पर बिठाकर बीच पर घूम रही है।
उसके बाद, लड़की ने अपने पति को अपने कंधों से उतारा और खुशी से नाचने लगी। उसका जीवनसाथी भी समुद्र में मजे लेने लगा। जैसे ही नए जोड़े की समुद्री यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, नेटिज़न्स हंसने लगे।
भारतीय कहानी के अनुसार, जब राजा विक्रमादित्य एक तांत्रिक के कहने पर बेताल को श्मशान से ले जा रहे थे, तो बेताल उनके कंधे पर सवार था। इस बात को उठाते हुए, एक नेटिज़न्स ने मज़ाक में लिखा, "यह है आज के ज़माने का विक्रम-बेताल! कितनी खुशी से समुद्र में घूम रहे है!" कुछ और लोगों ने लड़की की फिजिकल ताकत की तारीफ़ की और लिखा, "एक जवान आदमी को अपने कंधों पर लेकर इस तरह चलने के लिए फिजिकल ताकत चाहिए। मैं लड़की को सलाम करता हूं।"
