Video: OMG! इंसान को पूरा निगलना अजगर को पड़ गया भारी! फूल गया पेट, करता रहा बाहर निकालने की कोशिश, वीडियो वायरल

इस समय एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख कर ही आपके होश उड़ जाएंगे। एक विशालकाय साँप अपने शिकार को निगलने के बाद बेहद ही असुविधाजनक स्तिथि में है। पेट भर खाने के कारण विशालकाय अजगर का पेट फूल गया है। यह सरीसृप अपनी पूँछ से मारकर एक लकड़ी के घर की सीढ़ियों को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो कहाँ और कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। Rochakkhabare.com वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि विशाल साँप फूले हुए पेट के कारण हिल-डुल नहीं पा रहा है। एक बड़े शिकार को निगलने के बाद साँप फँस गया है। साँप अपने गले से शिकार को निकालने के लिए अपने शरीर को मरोड़ रहा है। वह भी काम नहीं आया। साँप एक लकड़ी के घर में देखा गया। शिकार को निगलने के बाद साँप के पेट का बीच का हिस्सा फूल गया है। उसका पेट घर के अंदर है। सिर और पूँछ सीढ़ियों के पास लटके हुए हैं। लालच में अपनी क्षमता से ज़्यादा खाए जाने के बाद अजगर लगभग मर चुका है।
इंस्टाग्राम पर 'M_Z0' नाम के अकाउंट से वीडियो पोस्ट करने के बाद लिखा गया कि साँप ने एक इंसान को निगल लिया। हालाँकि, इस जानकारी का कोई सबूत नहीं मिला। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। इस पर खूब प्रतिक्रियाएँ भी मिली हैं। एक नेटिजन ने लिखा, "अत्यधिक लालच का नतीजा भारी पड़ा है।" एक अन्य ने लिखा, "साँप के पेट का आकार देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी विशालकाय साँप ने सचमुच किसी इंसान को निगल लिया हो।"