Video: 1, 2 नहीं, बल्कि 3 बार सड़क पर सांड ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर , ट्रैक्टर हो गया चकनाचूर, देखें वीडियो

d

सोशल मीडिया पर एक सांड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सड़क के बीच में खड़ा एक सांड अचानक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर पर हमला करता हुआ दिखता है। यह वीडियो देखकर आपका दिल भी ज़ोरों से धड़क उठेगा। यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में क्या हुआ?
वायरल वीडियो में सड़क के बीच में एक बड़ा सांड खड़ा हुआ दिखता है। कुछ ही देर में वहां से एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखता है। हालांकि, सांड को देखकर ट्रैक्टर ड्राइवर मौके पर ही रुक जाता है। लेकिन अचानक सांड अग्रेसिव हो जाता है और अपने सींगों से ट्रैक्टर के अगले हिस्से पर मारता है। इस टक्कर से ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी वीडियो में दिखता है।

घटना के दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। सांड इतना गुस्से में था कि ड्राइवर के नीचे उतरने के बाद भी वह कुछ देर तक ट्रैक्टर पर हमला करता रहा।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aura.decoded अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही देर में इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। कुछ यूज़र्स ने कहा है कि यह एक डरावनी घटना है। दूसरों ने कहा है कि ड्राइवर लकी है।

From Around the web