Video: निकाह किसी और के साथ और बिस्तर पर कोई और! रंगे हाथों पकड़ा गया शौहर, फिर हुई जोरदार कुटाई, वीडियो वायरल

pc: in khabar
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है जिसने एक बार फिर से पति पत्नी के पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादीशुदा जीवन में धोखा देना आज के समय में कितना आम हो गया है, ये वीडियो इस बात का जीता जागता उदाहरण है। दरअसल, कुर्सी रोड पर सुलभ आवास के एक फ़्लैट में पंचायत सचिव को उनकी पत्नी ने किसी और औरत संग पकड़ लिया। पत्नी को अपने पति को जब दूसरी औरत के साथ देखा तो उसे बहुत गुस्सा आया और उसने उस महिला को कई थप्पड़ मारे और अपने पति के चेहरे पर चप्पल से प्रहार किया।
वायरल वीडियो में क्या है?
ये मामला माल डेवलपमेंट ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव अल्साफ़ बेग से जुड़ा है। दरअसल, उनकी पत्नी सबा अतरौली की रहने वाली हैं। जब सबा को इस बारे में जानकारी मिली कि उनके पति कुर्सी रोड वाले फ्लैट में दूसरी महिला के साथ हैं तो वो चोरी छिपे वहां पहुंची और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद फ़्लैट के अंदर चीख-पुकार और हाथापाई का माहौल बन गया।
High-voltage drama unfolds in Lucknow! 🚨
— VINI 💞 (@_Attitude_Vini) August 19, 2026
A viral video from the Gudamba area shows a woman catching her husband (reportedly a Panchayat Secretary) red-handed at another woman’s flat.
Things escalated quickly as the confrontation turned chaotic on the spot. The wife has also… pic.twitter.com/twHnNKk8z2
किराए के मकान में रह रहे थे दोनों
पत्नी अपने साथ पुलिस को भी वहां लेकर पहुंची। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा का कहना है कि, पत्नी की शिकायत के आधार पर मामले को सुलह-समझौते के लिए भेजा गया है, जबकि शांति भंग करने से जुड़ी धाराओं के तहत सचिव अल्साफ़ बेग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही अल्साफ़ का व्यवहार अच्छा नहीं रहा और इसी वजह से उसके कारण ससुराल वालों ने भी उसे घर से बाहर निकाल दिया था; तब से यह जोड़ा किराए के मकान में रह रहा था। पत्नी ने ये भी बताया कि अल्साफ़ शराब पीता था और नशे का पूरी तरह आदी हो गया। नशे में वह उसके साथ मारपीट भी करता था। उनका दावा है कि वह अपनी सरकारी नौकरी का इस्तेमाल उन्हें डराने-धमकाने के लिए करते हैं और जान से मारने व दूसरी महिला से शादी करने की धमकी देते हैं.
