Video: ‘मेरी बीवी बीमार है, मेरे साथ संबंध...'स्कूल में टीचर संग गंदी-गंदी बाते करते मास्टर साहब कैमरे में कैद, देख कर उड़ जाएंगे होश

ss

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (रविंद्र नगर) जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी स्कूल का संचालक संस्था में कार्यरत एक महिला शिक्षिका के साथ अश्लील बातें और आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में आरोपी स्कूल संचालक, जिसकी पहचान दिनेश राय के रूप में हुई है, अपनी पत्नी के बीमार होने का हवाला देते हुए शिक्षिका पर अनुचित और संबंध बनाने का दबाव डालता नजर आ रहा है। महिला शिक्षक ने आरोपी की इस हरकत का कड़ा विरोध किया और उसे मना भी किया, लेकिन बेखौफ संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना का संज्ञान लेते हुए कुशीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।



महिला शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत करते दिखा स्कूल संचालक

महिला शिक्षिका साथ जबरन संबंध बनाने का दबाब बनाते स्कूल संचालक के वायरल वीडियो को Priya singh नाम के एक्स यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘मेरी पत्नी बीमार है… इसलिए मैं तुम्हारे साथ हमबिस्तर होना चाहता हूं” उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक निजी स्कूल संचालक का महिला स्टाफ के साथ अभद्र बातचीत का मामला सामने आया है।निजी स्कूल के संचालक दिनेश राय ने महिला स्टाफ से बेहद आपत्तिजनक बातें कीं। 

इसके साथ ही  वह कह रहा है कि उसकी 12 साल की बेटी है , बीवी बीमार है। जिसके कारण वो बाहर किसी अन्य महिला के साथ संबंध नहीं बना सकता है। उसकी इज्जत खराब हो जाएगी। महिला शिक्षिका उसे बार-बार रोक रही है और उसकी नीच हरकतों का हवाला दे रही है। इसके साथ ही आरोपी दिनेश राय की हरकतों को कैमरे में भी रिकॉर्ड कर रही है।

Viral Video पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
कुशीनगर के प्राइवेट स्कूल संचालक दिनेश राय पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कार्रवाही की जानकारी देते हुए वायरल वीडियो के नीचे फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया के माध्यम से यौन उत्पीड़न व धमकी देने आदि के संबंध में पोस्ट संज्ञान में आया था। जिसके सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 दिनेश राय पुत्र शारदा राय निवासी मोतीछापर थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।’

From Around the web