Video: 'मेरी मम्मी मुझे चॉकलेट नहीं देती, मारती है...' माँ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन पंहुचा बच्चा, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

d

जब हमारा कोई कीमती सामान गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो हम लोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने जाते हैं। लेकिन इस बार एक छोटा बच्चा अपनी शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने पुलिस को सारी बात बताई, जिसके बाद न सिर्फ पुलिस वाले बल्कि यूज़र्स भी खूब हंसे। असल में, लड़के ने यह शिकायत अपनी मां के खिलाफ की थी। उसने पुलिस स्टेशन में जाकर कहा कि मेरी मां ने मेरी चॉकलेट ले ली है और वह मुझे मार रही है।

दरअसल जब मां उस बच्चे को नहलाकर तैयार कर रही थी, तो वह  चॉकलेट के लिए जिद करता रहा। मां ने फिर भी उसे चॉकलेट नहीं दी। लेकिन जब वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और चॉकलेट मांगता रहा तो मां ने बच्चे की पिटाई भी कर दी जिस से वह गुस्सा हो गया। बच्चा इस बात से इतना गुस्सा हो गया कि वह अपने पिता के पास जाकर इसकी शिकायत करने लगा। इसके बाद लड़का पुलिस स्टेशन जाने की जिद करता रहा। खास बात यह है कि पिता ने उसकी जिद पूरी की और उसे पुलिस स्टेशन ले गए। वहां सब-इंस्पेक्टर प्रियंका नाइक ने जब बच्चे  से पूछताछ की तो वह अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करने लगा। उसने पुलिस से शिकायत की कि उसकी मां हमेशा मेरी चॉकलेट चुरा लेती है और मुझे मारती भी है। लड़के की यह बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई तो अधिकारियों ने झूठी शिकायत भी दर्ज कर दी ताकि बच्चे का मन रखा जा सके। 


बच्चे का यह कारनामा इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई लोग उसकी मुश्किल शिकायत पर हंस रहे हैं। अधिकारियों ने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला और बच्चे  को समझा, इसलिए सोशल मीडिया पर पुलिस की तारीफ़ हो रही है, लेकिन लड़के के इस कारनामे पर तीखी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक X अकाउंट पर शेयर किया गया है।

From Around the web