Video: मॉर्निंग वॉक कर रही बुजुर्ग महिला पर बंदर का जानलेवा हमला: नोच-नोचकर किया लहूलुहान, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

k

PC: anandabazar

सुबह-सुबह सोसायटी परिसर में टहल रही एक बुजुर्ग महिला पर आवारा बंदर ने अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बंदर ने महिला के कमर के निचले हिस्से और पैरों को बुरी तरह नोच डाला और कई जगह काट लिया। हमले के बाद महिला दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ीं। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वडोदरा की एक सोसायटी का मामला मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गुजरात के वडोदरा स्थित एक आवासीय सोसायटी की है। स्थानीय निवासी पिछले काफी समय से इस बंदर के आतंक से परेशान थे और इसकी शिकायत भी कर चुके थे। बुजुर्ग महिला पर हमले के बाद सोसायटी के लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद शनिवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंदर को पकड़ लिया।

रास्ता देने के बावजूद महिला पर टूट पड़ा बंदर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @_thefactflash नामक अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुबह की हल्की धूप में एक बुजुर्ग महिला सोसायटी परिसर में धीरे-धीरे टहल रही हैं। तभी दीवार फांदकर एक बंदर अंदर आता है और उछलते हुए महिला की ओर बढ़ता है। बंदर को सामने देख महिला डरकर किनारे हट जाती हैं ताकि वह निकल जाए, लेकिन बंदर ने सीधा उन पर छलांग लगा दी।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग बंदर ने महिला की जांघ पर जोर से काटा, जिससे वे दर्द और दहशत में चीखते हुए वहीं बैठ गईं। इसके बाद भी बंदर नहीं रुका और महिला के ऊपर चढ़कर उनके पैर और कमर पर कई बार नोचा व काटा। हमला करने के बाद बंदर उछलता हुआ कुछ दूर जाकर बैठ गया और पीछे मुड़कर महिला को देखता रहा। महिला की चीख सुनकर सोसायटी के अन्य लोग नीचे दौड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

From Around the web