Video: सूरत के रिसॉर्ट के पूल में 2 मिनट तक छटपटाता रहा शख्स,किसी ने नहीं दिया ध्यान, हुई मौत

dd

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कई घटनाओं के वीडियो शेयर किए जाते हैं। यहां अक्सर लाइव फुटेज शेयर की जाती है। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना का लाइव फुटेज हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।  यह घटना गुजरात के सूरत से सामने आ रही है और इसमें साफ दिख रहा है कि व्यक्ति की मौत पानी में डूबने से हुई। खास बात यह है कि इस समय व्यक्ति के आसपास कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने उसके संघर्ष पर ध्यान नहीं दिया और इसी में उसकी जान चली गई। घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 23 मार्च को सूरत के ओलपाड इलाके में हुई। एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में 25 से ज़्यादा लोग तैर रहे थे। इसी समय एक 22 साल का युवक दौड़कर पानी में कूद जाता है और इसके बाद वह अचानक डूबने लगता है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक पानी से बाहर आने की बहुत कोशिश करता है लेकिन वह कुछ नहीं कर पाता। खास बात यह है कि उसके आस-पास के लोगों को पता भी नहीं चलता कि वह डूब रहा है, जिसकी वजह से वह कुछ ही मिनटों में पानी में डूब जाता है और इस दौरान उसकी मौत हो जाती है।


कुछ देर बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत ओलपाड सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना अब रिसॉर्ट की सुरक्षा और लोगों की जागरूकता पर सवाल उठा रही है। इस बीच, घटना का वीडियो @gharkekalesh नाम के एक X अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और हजारों यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “अरे यार, क्या इंसानियत मर चुकी है? ये लोग उसे इतना इग्नोर कैसे कर सकते हैं? किसी ने उसे बचाने के बारे में नहीं सोचा—एक सेकंड के लिए भी नहीं; मुझे यकीन नहीं हो रहा।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “यह बहुत दुखद घटना है; यहां तक ​​कि पास में तैर रहे लोगों ने भी ध्यान नहीं दिया।”

From Around the web