Video: महिलाओं के नहीं बल्कि टॉयलेट में पुरुषों का वीडियो बना रहा था शख्स, लोगों ने पकड़ जब फोन किया चेक तो उसमे निकला...

अभी तक तो आपने ऐसी खबरें सुनी होगी जिनमें महिलाओं या लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। लेकिन पुणे से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं। यहां पर एक शख्स पुरुषों के टॉयलेट में जाकर उन्ही का वीडियो बनाते पकड़ा गया। इस घटना के सामने आने के बाद सभी हैरान है। पकड़े जाने के बाद लोगों ने उस शक्स की जमकर पिटाई कर दी।
खबर के मुताबिक ये घटना पुणे के कोथरुड के एरंडवाने के परिसर की है। अब इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को पकड़ते हुए लोग ले जा रहे है और इसको पीट रहे है। इस वीडियो को X पर @fpjindia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
#Pune: Man Beaten Up For Recording Video of Another Man's Private Parts In Washroom In Erandwane #PuneNews #Maharashtra pic.twitter.com/jfYx5wappb
— Free Press Journal (@fpjindia) March 23, 2025
शख्स की हुई जमकर पीटाई
खबरों के मुताबिक ये घटना शनिवार रात की है। यहां पर एरंडवाने के परिसर में एक लॉन में कोई कार्यक्रम चल रहा था। तभी वहां पर कुछ लोगों ने देखा कि एक टॉयलेट में एक शख्स लड़कों का ही वीडियो बना रहा था। इस दौरान ये शख्स भागने लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी।
मोबाइल में थे पुरुषों के वीडियो
पीटने के बाद लोगों ने उसको पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जब इसके मोबाइल की जांच की तो इसके मोबाइल में महिलाओं के नहीं पुरुषों के वीडियो थे।