Video: राह चलते मनचले ने गली से गुजर रही महिला को कर लिया किस, फिर हुआ फरार, उसके बाद महिला ने कर दी गालियों की बौछार, देखें वीडियो

बेटी के साथ सड़क पर चल रही एक महिला के साथ राह चलते एक युवक ने छेड़छाड़ की। स्कूटी सवार एक मनचले ने महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, उसने उसे किस कर लिया। इसके बाद छेड़छाड़ कर रहा युवक स्कूटी पर बैठकर भाग गया। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूटी पर सवार एक युवक ने बुर्का पहनी एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला अपनी छोटी बेटी के साथ सड़क पर चल रही थी। सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार ने महिला को किस कर लिया। युवक वहां से फरार हो गया और इसके बाद महिला चीखती रही।
#मेरठ में एक मनचला युवक गली से गुजर रही महिला को Kiss करके भाग गया !!
— PRIYA RANA (@priyarana3101) May 26, 2025
इसके जवाब में महिला ने गालियों की धुआंधार पारी खेली है, कृपया EP लगाकर ही सुने।@Uppolice pic.twitter.com/smlMqktEwh
यह घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर इलाके की बताई जा रही है।इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवक को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी युवक की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। आरोपी कौन है, इसका पता लगाने के लिए सोशल मीडिया से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
