Video: 'किस चाहिए'! कोचिंग डायरेक्टर ने छात्राओं के साथ की घिनौनी हरकत, तो लड़की ने कर दी थप्पड़ों की बारिश

सोशल मीडिया पर कोई कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार लोग अश्लील हरकतें करते भी नजर आते हैं। दरअसल अब किस चाहिए..किस चाहिए…कहते हुए एक शख्स को थप्पड़ मारने वाली इस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की इस शख्स की इसलिए पिटाई कर रही है क्योंकि वो कोचिंग में आने वाली छात्राओं के साथ गन्दी हरकतें और अश्लील बातें कहता है। वीडियो में थप्पड़ खाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि कोचिंग संचालक है।
यह वायरल वीडियो ममता राजगढ़ नाम के एक पूर्व हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘इस बहन ने जो किया है वैसा ही व्यवहार होना चाहिए, एक निजी कोचिंग संचालक एक छात्र से किस मांग रहा था, फिर देखिए बहन ने उसके साथ ऐसा व्यवहार किया, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।’
इस तरह से इलाज करना चाहिए जैसे इस बहन ने किया है,
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) February 3, 2025
निजी कोचिंग संचालक एक छात्रा किस मांग रहा था फिर देखिए बहन ऐसा इलाज किया
ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए, वीडियो सोसल मिडिया पर वायरल है pic.twitter.com/g3uRzNmy8j
वीडियो में लड़की शख्स की गंदी हरकतों के बारे में बताते हुए उसकी पिटाई कर रही है। वह कह रही है, किस चाहिए… किस चाहिए… और थप्पड़ों की बरसात कर रही है। हालाकिं ये घटना कहाँ हुई और किस जगह की है इसकी जानकारी नहीं है और हम इसकी पुष्टि नहीं करते।
इस वीडियो को अब तक 2 लाख 53 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोगों ने इस पर जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘बहुत बढ़िया किया।’ दूसरा लिखता है कि, ‘बहन की बहादुरी ने दिखा दिया कि एक निजी कोचिंग संचालक की गलत मांगों का कैसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।