Video: ‘मैं तुमसे प्यार नहीं करती…’; मैडम की बातें सुनकर फूट-फूट कर रोया बच्चा, वायरल वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर कई प्यारे वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन, हाल ही में यहां एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में, बच्चा रोते हुए अपनी क्लास टीचर को अपने बर्थडे पर घर आने के लिए इनवाइट करता है। वह टीचर से ज़िद करते हुए कहता है, “आप मुझसे प्यार करती हैं, इसलिए मैं आपको बुला रहा हूँ।” इस पर टीचर उसका मज़ाक उड़ाते हुए कहती हैं, “मैं तुमसे प्यार नहीं करती।” टीचर की यह बात सुनकर बच्चेको बुरा लगता है और उसके बाद वह रोने लगता हैहै। बच्चे का मासूम रिएक्शन वीडियो में कैप्चर हो गया है और इसके सीन ने यूज़र्स के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
वीडियो में क्या हुआ?
वीडियो में, एक टीचर क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाती हुई दिख रही है। इसी बीच, उनका एक स्टूडेंट टीचर के पास आता है और मासूमियत से अपनी टीचर को अपने बर्थडे पर इनवाइट करता है। लड़का कहता है, “मैं आपको अपनी बर्थडे पार्टी में आने के लिए कह रहा था क्योंकि आप ही मुझे काम देती हैं।” यह सुनकर टीचर मज़ाक में पूछती हैं, “आरती मैडम भी तुम्हें काम देती हैं, तो तुम उन्हें क्यों नहीं बुलाते?”
बच्चा प्यार से आगे कहता है, “अगर आप मुझसे प्यार करती हो तो मैं आपको ही आने को कहूंगा न।” मैडम शांति से जवाब देती हैं, “लेकिन मैं तुमसे प्यार नहीं करती।” यह सुनकर लड़के के मासूम चेहरे का भाव गायब हो जाता है। वह फिर ज़ोर देकर कहता है, “नहीं, आप मुझसे प्यार करती हो।” जब मैडम फिर से मना करती हैं, तो लड़के को बुरा लगता है और वह फूट-फूट कर रोने लगता है।
वीडियो में लड़का कहता है, “जब से मैं इस स्कूल में आया हूँ, आप मुझसे प्यार करते हो।” उसकी टीचर उसे शांत करने की कोशिश करती हैं और पूछती हैं, “क्या मैंने तुम्हें मारा, तुम रो क्यों रहे हो?” जिस पर बच्चा जवाब देता है, “आप मेरे टीचर हो, फिर भी आप मेरे जन्मदिन पर नहीं आओगे।” टीचर आगे कहती हैं, अगर तुम्हें मुझसे बाइक चाहिए, तो मैं तुम्हें दे दूँगी लेकिन मैं खुद नहीं आऊँगी। इस पर लड़का रोता हुआ कहता है, सिर्फ बाइक ही क्यों भिजवाओगी? मैं तुम्हें केक भी खिलाऊँगा, क्योंकि आप मुझे काम देती हो। इस पर टीचर कहती हैं, क्या मैं तुम्हें सिर्फ़ काम देती हूँ? इस पर लड़का कहता है, काम के साथ-साथ थोड़ा प्यार भी देती हो। इस पूरी बातचीत के दौरान लड़के की आँखों से आँसू बहने लगते हैं।
हालांकि, कुछ देर बाद टीचर लड़के से कहती हैं, "मैं तुम्हारे बर्थडे पर आऊँगी आरव, इसलिए अब रो ओ नहीं।" इसके बाद लड़का खुश हो जाता है और तुरंत रोना बंद कर देता है। यह मज़ेदार वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूज़र्स छोटे बच्चे की मासूमियत पर ज़बरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूज़र ने कहा, "यह लड़का टीचर के पति से भी ज़्यादा ईमानदार है", दूसरे यूज़र ने लिखा, "हर लड़के का पहला प्यार उसकी टीचर होती है", और एक और यूज़र ने लिखा, "बच्चा बहुत प्यारा है"।
