VIDEO :गर्लफ्रेंड के साथ पति कर रहा था रोमांस; तभी पहुंच गई पत्नी; फिर हुआ कुछ ऐसा.., हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल

FF

उत्तर प्रदेश में एक पत्नी द्वारा पति को विवाहेतर संबंधों को लेकर सबक सिखाने की घटना सामने आई है। इस महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति और उसकी प्रेमिका जब रोमांस कर रहे थे, तभी महिला अचानक फ्लैट पर पहुंच गई। उस समय उसने अपने पति और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक अवस्था में देखा और आग बबूला हो गई। 

इस महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका की खूब पिटाई की। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपने पूरे परिवार के साथ अपने पति की प्रेमिका के घर पहुंचती है। जिस हालत में इस महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका को देखा, उसे देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

यह महिला अपने पति की प्रेमिका के बाल खींचती है और उसकी पिटाई करती है। इस समय उसका पति उसे शांत करने की कोशिश करता है। लेकिन वह शांत नहीं रहती और जोर-जोर से तमाशा करती है। महिला के परिजनों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरी घटना मेरठ के फूलबाग कॉलोनी में हुई। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पति पिछले दो महीने से अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पत्नी को उस पर शक था। पति के विवाहेतर संबंध के बारे में पता चलने पर महिला काफी नाराज हो गई। उसने अपने रिश्तेदारों की मदद से पति की तलाश की। जब महिला वहां पहुंची तो पति अपनी प्रेमिका के घर पर था। इसके बाद उसने खूब हंगामा किया। 

वीडियो में दिख रहा है कि नारंगी रंग के कपड़े  एक महिला एक महिला की पिटाई कर रही है। उस समय उसका पति अपनी प्रेमिका को पत्नी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करता है। वह अपनी प्रेमिका को अपने पीछे खड़ा करके पत्नी को रोकने की कोशिश करता है। लेकिन उसकी पत्नी भी उसकी कॉलर पकड़कर और धक्का देकर प्रेमिका को मारने की कोशिश करती है। दोनों एक-दूसरे को खूब गालियां देते हैं। इस समय महिला का पति उससे शांत रहने की विनती करता नजर आता है। वह अपने रिश्तेदारों से भी वीडियो न बनाने के लिए कहता है। दोनों महिलाएं एक-दूसरे को बुरी तरह पीटती हैं। इस घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

From Around the web