Video: दूसरी औरत के साथ होटल में पकड़ा गया पति, पत्नी ने एक के बाद एक कई घूंसे मारे, हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल

d

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी लड़ाई-झगड़े, कभी स्टंट, तो कभी मज़ेदार वीडियो यहाँ शेयर किए जाते हैं। हाल ही में यहाँ एक नया वीडियो शेयर किया गया है जिसमें हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हुआ यूँ कि पति का किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर शुरू हो गया। जब पत्नी को इस बात की जानकारी मिली तो उसने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर जो उसकी  धुलाई हुई वो कैमरे में कैद हो गई। कहा जा रहा है कि यह घटना मध्य प्रदेश में हुई। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

पति ने दूसरी औरत को भी दिया धोखा 

जैसे ही पत्नी को अपने पति के अफेयर की जानकारी मिली, उसने अपने पति का करीब 70 किलोमीटर तक पीछा किया। एक होटल में दूसरी औरत के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद उसने अपने पति को कमरे से घसीटकर बाहर निकाला और पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वह अपने पति को पुलिस स्टेशन भी ले गई। पति ने अपनी पहली पत्नी से 2025 में कोर्ट मैरिज की थी। दूसरी औरत से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। उसने झूठ बोलकर औरत को अपने जाल में फंसाया कि वह सिंगल है।

रीवा के समन थाना इलाके के एक होटल में जैसे ही पत्नी ने कमरा खोला, तो उसने अपने पति को दूसरी औरत के साथ पाया। इसके बाद पत्नी को गुस्सा आ गया और वह कमरे में घुसकर दोनों को गालियां देने लगी। पत्नी ने अपने पति की पिटाई भी की। जब इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो वह अपने पति का कॉलर पकड़कर उसे थाने ले गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों ने 3 जुलाई 2025 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। यह उसकी दूसरी शादी थी और पहले पति से उसका एक बेटा भी है।


पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति अचानक गायब हो गया और अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। महिला को शक हुआ तो उसने जांच और जानकारी जुटानी शुरू की। इसमें उसे पता चला कि उसके पति का दूसरी औरतों के साथ भी अफेयर चल रहा है। इस बीच, होटल में अपने पति के साथ पकड़ी गई महिला इस सारे ड्रामे से बहुत डर गई। उसे पता नहीं था कि जिससे वह प्यार करती है, वह पहले से शादीशुदा है। कुछ दिन पहले, उस आदमी ने मंदिर जाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और उससे शादी करने का वादा किया। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद पहली पत्नी भी हैरान रह गई और पूछने लगी कि यह औरत कौन है।

पुलिस जांच शुरू

रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद पति ने अपने बयान में सिर्फ इतना साफ किया कि वह गलती से पकड़ा गया था। होटल में हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

From Around the web