Video: 'तिरंगे में कितने रंग होते हैं?' मासूम बच्चे ने दिया ऐसा जवाब जिसे सुन टीचर भी हो गया इमोशनल, देखें वीडियो

ll

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही वायरल हो रहा है। इसको देख आपको हैरानी होगी कि तिरंगे को लेकर बच्चा ऐसी सोच रखता है जिसे जानकर खुद क्लास टीचर भी इमोशनल हो गया। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक टीचर क्लास के बच्चों से पूछता है कि तिरंगे में कितने रंग होते हैं जिसका उत्तर सभी बच्चे तीन देते हैं लेकिन एक बच्चा कहता है पांच। 

उसकी यह बात सुनकर टीचर हैरान हो जाते हैं और पूछते हैं, पांच कैसे? बताओ। बच्चा कहता है, 'केसरिया, सफेद, हरा और नीला अशोक चक्र... और पांचवां लाल। टीचर पूछते हैं, लाल कहां से आया? इसपर बच्चा कहता  है, 'जब मेरे पापा शहीद हुए, तो उनका शव तिरंगे में लिपटा था। उस पर उनका खून था, वो लाल रंग था। इसलिए तिरंगे का एक रंग लाल भी है। '

देखें वीडियो


यह जवाब सुनकर टीचर की आंखें भर आती हैं, और पूरी क्लास में सन्नाटा छा जाता है। बच्चे की मासूमियत और शहीदों के बलिदान की गहरी समझ ने नेटिजन्स का दिल छू लिया। वायरल वीडियो एक्स पर @Poojab1177 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

From Around the web