Video: 'छोड़ दिया उसने मुझे बेगाने के लिए...', बच्चे ने टीचर से की PASS करने की अपील, आंसरशीट में छिपाई 2100 रुपए की घूस

सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, पता नहीं चलता। हाल ही में, एक स्टूडेंट की आंसर शीट यहां शेयर की गई थी जिसमें उसने टीचर को रिश्वत देकर पास करने की मांग की थी। इस आंसर शीट में स्टूडेंट ने सवाल-जवाब नहीं, बल्कि कुछ जोक्स के रूप में खुद को पास करने की मांग की थी। यह यूनिक आंसर शीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और जोक्स पढ़कर यूज़र्स खूब हंस रहे हैं। आइए डिटेल में जानते हैं कि इसमें क्या लिखा था।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीचर स्टूडेंट की यूनिक आंसर शीट दिखा रहे हैं, और जब आप पहला पेज खोलते हैं, तो उसमें लिखा होता है, "कॉपी मेरी पहुंची गुरु के द्वार, 33 इसे दे के लगा दो पार। जय बजरंग बली।" दूसरे पेज पर लिखा था, "मेरी बग्गी मेरा घोड़ा, पास कर दो मुझे भी थोड़ा।"
पास होने के लिए स्टूडेंट ने अगले पेज पर लिखा था, "फ्री फायर में हेडशॉट पर हेडशॉट है मारे, इसीलिए एग्जाम में खाली हैं सारे पेज।" शरारती स्टूडेंट यहीं नहीं रुका, बल्कि अगले पेज पर उसने लिखा, “छोड़ दिया उसने मुझे बेगाने के लिए, मैं भी कभी टॉपर था जमाने के लिए। नेहा, बाबू, प्लीज़ वापस आ जाओ।”
इन सभी पेजों के बाद, आखिरी पेज खुला, जिसे देखकर टीचर भी हैरान रह गए। स्टूडेंट ने उस पर “प्लीज़, प्लीज़, प्लीज़” लिखा था और कुछ नोट्स लगाए थे। जैसे ही टीचर ने इन नोट्स को गिना, तो पता चला कि वे कुल 2,100 रुपये के थे। इसका मतलब है कि शायरी के बाद स्टूडेंट ने टीचर को पास करने के लिए पैसे की रिश्वत भी दी थी।
स्टूडेंट के इस अनोखे कारनामे को अब टीचरों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और वीडियो की इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। वीडियो को @nocturnal_bird_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया था। कई यूज़र्स ने कमेंट किया और स्टूडेंट के इस कारनामे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने कहा, “वह पास हुआ या नहीं?” एक और यूज़र ने लिखा, "अरे, अगर तुमने इतनी मेहनत से पढ़ाई की होती तो अब तक पास हो गए होते।" एक और यूज़र ने लिखा, "लड़के की कुछ कविताओं ने मेरा दिल छू लिया।"
