Video: चोर की देखी है ऐसी खातिरदारी? चोर को पकड़कर गांव वालों ने खिलाया खाना, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

आपने समाज में चोर को पकड़े जाने पर सज़ा मिलते देखा या सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी चोर को पकड़कर खाना खिलाया गया हो? यह घटना सच में हुई थी और इसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में किए गए दावे के मुताबिक, गांव वालों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया लेकिन उसे सज़ा देने के बजाय सब्जी रोटी खिलाई। खाते समय चोर की आंखों से आंसू बहने लगे। शायद उसे अपनी गलती का एहसास हो गया होगा। इस घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो के सीन ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। आइए डिटेल में जानते हैं कि आखिर इसमें हुआ क्या था।
क्या है मामला?
वायरल हो रहे वीडियो में, वीडियो शूट करने वाला व्यक्ति एक बूढ़े आदमी के पास जाता है और उससे पूछता है कि इस व्यक्ति ने आखिर क्या किया है। सवाल के जवाब में बूढ़ा आदमी कहता है कि उसने चोरी की है। इस पर वह व्यक्ति फिर पूछता है कि अगर उसने चोरी की है, तो उसे खाना क्यों खिलाया जा रहा है। इस पर बूढ़ा आदमी गोलमोल अंदाज में कहता है कि अगर उसे कुछ हो गया, तो जवाब कौन देगा? गांव वालों का इरादा है कि अगर कोई भूखा है, तो उसे खाना खिलाएं और फिर उसे सज़ा दें।
Chor hai to kya ek type ka mehman hai . Full khatirdari 😭🤣 pic.twitter.com/lfLLHJyxal
— Byomkesh (@byomkesbakshy) August 13, 2026
वीडियो में हो रही बातचीत के हिसाब से, यह साफ़ है कि गांव वाले पहले चोर को खाना खिलाएंगे और फिर उससे चोरी के बारे में बात करेंगे। यह घटना बिहार के एक गांव की बताई जा रही है। गांव वाले पहले चोर को खाना खिलाएंगे और फिर उससे चोरी का कारण जानेंगे और अगर वह इस बारे में कुछ नहीं बताता है, तो उसके खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। यह घटना इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यूज़र्स ने इस पर अपनी मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ दी हैं।
इस घटना का वीडियो @byomkesbakshy नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में वीडियो के सीन पर अपनी राय दी है। एक यूज़र ने कहा, “गांव वाले थोड़े बेहतर निकले”, दूसरे ने लिखा, “जिस तरह से यह आदमी खाना खा रहा था, ऐसा लग रहा है कि वह भूखा था और उसने अपना पेट भरने के लिए चोरी की। देश में गरीबी अभी भी उस लेवल पर है जहां कुछ लोगों को पेट भर खाना नहीं मिलता”, दूसरे यूज़र ने लिखा, “मुझे लगता है कि वह इसलिए रो रहा था क्योंकि उसे अपनी गलती का पछतावा हो रहा था”।
