Video: दुल्हन की खूबसूरती पर दूल्हा फिदा! एंट्री लेते हुए करने लगी ऐसा डांस, लेकिन असली ट्विस्ट तो... वीडियो हुआ वायरल

L

शादियों में कई बार अजीबोगरीब चीजें होती हैं। दूल्हा-दुल्हन को रिश्तेदारों की वजह से कई अचानक होने वाली घटनाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार दूल्हा-दुल्हन की घटना लोगों को हंसा भी देती है। हाल ही में एक शादी का वीडियो सामने आया जिसने नेटिज़न्स को हंसा दिया। उस वीडियो में दुल्हन डांस करते नजर आ रही है। वीडियो वायरल हुआ लेकिन दुल्हन की वजह से नहीं बल्कि बैकग्राउंड में उसी गाने पर डांस करने वाले लड़के के वजह से। 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शादी के लिए एक बहुत बड़ा स्टेज बनाया गया है। हर तरफ लाइटें हैं। दूल्हा बारात लेकर आयाहै। लेकिन शादी की जगह पर एंट्री करने के बाद दुल्हन अचानक डांस करने लगती है। तभी लोगों की नजर पीछे डांस करने वाले लड़के पर पड़ी। ये वीडियो वायरल हो गया है। 

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल 'Riangshi_Makeup_StudioTraining' ने पोस्ट किया है। वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं। लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वीडियो देखने के बाद कई नेटिज़न्स ने हैरानी जताने के साथ-साथ मज़ेदार कमेंट्स भी किए हैं। वीडियो देखने के बाद एक नेटिज़न्स ने लिखा, "पीछे वाला बंदा किस दुनिया से आया है।" एक अन्य ने कमेंट किया- ''घर बैठे बैठे सबकी शादी अटेंड कर रही हूँ। ''

From Around the web