Video: कॉलर पकड़ी, शर्ट फाड़ी… मेरठ में पत्नी ने बीच सड़क पर पति का कर दिया ऐसा हाल; वीडियो वायरल

ff

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सोशल मीडिया पर एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सड़क पर पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। दोनों बहुत गुस्से में हैं और इसमें पत्नी गुस्से में सड़क पर अपने पति के कपड़े फाड़ देती है। यह सीन देखकर वहां से गुजर रहे लोग भी हैरान रह गए और लोगों ने इस लड़ाई को अपने फोन में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। पति-पत्नी के बीच बहस की असल वजह क्या थी, यह तो साफ नहीं है, लेकिन बहस का यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर चर्चा में है।

क्या है पूरी कहानी?

यह घटना मेरठ के सिविल लाइंस इलाके में विक्टोरिया पार्क के पास हुई। वायरल हो रहे वीडियो में सोनम और उसके पति संचित भारती के बीच बड़ी बहस चल रही है। बहस इतनी बढ़ जाती है कि पत्नी सोनम अपने पति के कपड़े फाड़ने लगती है और उस पर हमला कर देती है। वह शुरू में अपने पति का कॉलर पकड़ती है और इस खींचतान में उसकी शर्ट भी फट जाती है। इसके बाद गुस्साया पति वही फटी हुई शर्ट अपनी पत्नी सोनम पर फेंकता है और वहां से चला जाता है। इस लड़ाई के पीछे की सही वजह तो साफ़ नहीं है, लेकिन वीडियो के सीन ने सबको हैरान ज़रूर कर दिया।



रिश्ते में दूरियां किसी भी वजह से बढ़ सकती हैं, लेकिन हमें पता होना चाहिए कि कब और कहां रिएक्ट करना है। अक्सर कपल्स पब्लिक जगहों पर अपनी लिमिट क्रॉस करते दिखते हैं, जो बहुत गलत है। वीडियो में भी कुछ ऐसे ही सीन दिखे, जिसके बाद रिश्ते की मैच्योरिटी पर सवाल उठ रहे हैं।

वीडियो को @mkhqa119 नाम के एक एक्स-अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘मेरठ में पत्नी ने पति का कॉलर पकड़कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पति ने फटी हुई शर्ट पत्नी के चेहरे पर फेंक दी। सोनम और संचित के बीच परिवार का झगड़ा घर के बाहर सड़क तक पहुंच गया।’ यह घटना इस समय इंटरनेट पर हॉट टॉपिक है, कई यूज़र्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में इस घटना पर अपने विचार बता रहे हैं। एक यूज़र ने कहा, “पब्लिक बिहेवियर की भी लिमिट होती है,” दूसरे ने लिखा, “आजकल लोगों को कैमरे के सामने कुछ भी करने की आदत हो गई है,” और एक और ने लिखा, “लेकिन असल में उन दोनों के बीच बहस किस बात पर हुई थी?”

From Around the web