Video: दफ्तर में सरकारी ऑफिसर ने लगाए ठुमके, लेडी स्टाफ ने मेल अफसर को लगाई लिपस्टिक, उसके बाद..

PC: abplive
राजस्थान के भरतपुर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। इस वीडियो में राजस्थान रोडवेज के दो अधिकारी ऑफिस में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक लेडी स्टाफ अफसर को लिपिस्टिक लगाती हुई चुनरी ओढ़ाती है और इसके बाद उसका मेकअप भी करती है। इस वीडियो में अफसर, ऑफिस के अंदर डांस कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
महिला ने अधिकारी को लिपिस्टिक लगाई
ये मामला भरतपुर डिपो का बताया जा रहा है। पुरुष अधिकारी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है और वहीं महिला का नाम गायत्री देवी बताया जा रहा है।
वीडियो में सुनील कुमार दफ्तर के अंदर डांस करते हुए नजर आते हैं और वहीं गायत्री देवी उनका वीडियो रिकॉर्ड किया है। वीडियो में गायत्री देवी सुनील कुमार को लिपिस्टिक लगाती हैं उन्हें चुनरी ओढ़ाती है। ऐसा करते हुए वे हंस भी रहे हैं। आगे देखा गया कि अधिकारी गाना गाते हुए ठुमके भी लगाते हैं। वहीं गायत्री वीडियो बना रही है।
दोनों अधिकारियों को कार्यमुक्त किया गया
यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई। इसके चलते राजस्थान रोडवेज के उप सहायक महाप्रबंधक ने 10 नवंबर को दोनों अधिकारियों को पद से हटाकर एपीओ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। इस पूरी घटना ने विभागीय अनुशासन और सरकारी कर्मचारियों के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
