Video: 8 सेकंड में खेल खत्म! लाइव स्ट्रीम में ब्यूटी फिल्टर हुआ बंद, युवती का असली चेहरा देखकर 140,000 लोगों ने कर दिया अनफॉलो

चीन में एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक टेक्निकल गड़बड़ी हुई, जिससे इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। दावा किया जा रहा है कि स्ट्रीमिंग ऐप का 'ब्यूटी फिल्टर' कुछ सेकंड के लिए बंद हो गया और उनका असली चेहरा सामने आ गया। वीडियो में जब फिल्टर ऑन था, तो उनका चेहरा दूधिया सफेद, बड़ी आंखें और शार्प जॉलाइन वाला दिख रहा था। हालांकि, जैसे ही फिल्टर हटा, उनका नेचुरल स्किन टोन सामने आ गया।
इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर चाइना इन्फ्लुएंसर वायरल वीडियो, ब्यूटी फिल्टर गड़बड़ी, लाइव स्ट्रीमिंग शॉक जैसे कीवर्ड ट्रेंड करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस घटना के बाद करीब 140,000 फॉलोअर्स ने उन्हें तुरंत अनफॉलो कर दिया। हालांकि इस आंकड़े की अलग से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।
A Chinese female streamer reportedly lost 140,000 followers after the beauty filter she was using suddenly malfunctioned during a live stream and revealed her real face 😶 pic.twitter.com/AvlC8fC2JG
— Clown World ™ 🤡 (@ClownWorld) February 16, 2026
मामला पॉपुलर चीनी प्लेटफॉर्म 'Douyin' से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां फिल्टर और वर्चुअल गिफ्ट कमाई का बड़ा सोर्स हैं। अब, इंटरनेट पर लाइव फिल्टर फेल, Douyin ब्यूटी फिल्टर, इन्फ्लुएंसर एक्सपोज्ड जैसे सर्च बढ़ गए हैं। वीडियो को X (ट्विटर) पर @ClownWorld_ हैंडल से शेयर किया गया, जिस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
कुछ यूज़र्स ने लिखा कि, "लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्स में ब्यूटी फिल्टर नहीं होने चाहिए", जबकि दूसरों ने इसे "स्कैम" कहा है। यह खबर डिजिटल ज़माने में 'रियल' और 'वर्चुअल' के बीच के अंतर पर सवाल उठाती है। वह चार सेकंड की गड़बड़ी भले ही टेक्निकल हो, लेकिन इसने दुनिया के सामने सोशल मीडिया के पागलपन के पीछे की सच्चाई ला दी है। फिल्टर्स की इस दुनिया में, 'भरोसा' ही असली करेंसी है और यह अभी अपनी सबसे नाजुक हालत में है।
