Video: नीतीश कुमार के फैन हैं पाकिस्तानी पूर्व PM Imran Khan; तारीफों के बाँध रहे पूल, पुराण वीडियो हुआ वायरल

s

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान  का  जिसमें वो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में वो कहते हुए नजर आ रहे हैं वो बिहार के बारे में पढ़ रहे थे और उन्होंने राज्य को देश के सबसे गरीब इलाकों में से एक से बदलकर बेहतर बनाने का श्रेय नितीश कुमार को दिया।  उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा किए गए सुधार इनाम के बारे में उनकी अपनी सोच से मेल खाते थे. यह वीडियो ऐसे समय में फिर से सामने आया है जब खान कई भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में बंद हैं.


जेल विवाद के बीच वीडियो फिर से सामने आया
वायरल वीडियो में खान नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ऐसे राज्य में बड़ा बदलाव किया, जो कभी विकास के मामले में सबसे पीछे था, और उसे आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खान ने यह भी कहा कि कुमार के कामकाज के बारे में उन्होंने जो कुछ पढ़ा, वह प्रोत्साहन और पुरस्कार को लेकर उनके अपने विचारों से काफी हद तक मेल खाता है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी कई भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में हैं।


बीमार हैं खान साहब 
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी कई भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में हैं। PTI ने खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने सरकार पर आरोप लगाया है कि खान और बुशरा बीबी को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि दोनों को रिश्तेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है। PTI के मुताबिक, खान पिछले करीब चार महीनों से आंखों से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं और उनकी दृष्टि में अब तक पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है।

From Around the web