Video: चलती ट्रेन में फौजी और TTE के बीच भयंकर मारपीट: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

PC: DNP INDIA
ट्रेन के सफर के दौरान यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों या अधिकारियों के बीच तकरार की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो में एक चलती ट्रेन के अंदर एक फौजी (आर्मी मैन) और टिकट कलेक्टर (TTE) के बीच जमकर लात-घूसे चलते नजर आ रहे हैं।
मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर '@GharKeKalesh' हैंडल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के मुताबिक, यह घटना एक लोकल ट्रेन के अंदर की है। रिपोर्ट्स और दावों के अनुसार, TTE और आर्मी मैन के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि दोनों कोच के बीचों-बीच एक-दूसरे पर हाथापाई पर उतर आए।
Kalesh b/w a TTE and an Army man inside a local train after the Army man verbally abused the TTE. https://t.co/a2OTbt854P
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 13, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच किस तरह से तीखी झड़प और भयंकर मारपीट हो रही है। चलती ट्रेन में इस तरह की हिंसक घटना को देखकर वहां मौजूद अन्य यात्री भी सहम गए। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और इस पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
