Video: बेटी को डांस करते देख पिता हुआ इमोशनल, सस्ते कीपैड फोन में गर्व से करने लगा कैद, दिल छु लेने वाला वीडियो वायरल

ty

इस समय एक वीडियो बेहद ही वायरल हो रहा है जिसमे एक पिता अपने बेटी के परफॉरमेंस को छोटे कीपैड फोन में रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है। दरअसल स्कूल में रिपब्लिक डे मनाने के लिए एक स्टेज बनाया गया है। इस इवेंट में शख्स की बेटी को परफॉर्म करना है। जैसे ही लड़की स्टेज पर डांस करना शुरू करती है, आदमी इमोशनल हो जाता है। दूर खड़े होने के बावजूद, वह सस्ते फोन के धुंधले कैमरे से लड़की का डांस रिकॉर्ड करने लगता है।  

इंस्टाग्राम पर 'सरस्वतजितेंद्र' नाम के अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक लड़की सड़क के बीच में स्टेज पर डांस करती दिख रही है। लड़की का पिता दूर से लड़की का डांस देख रहा है। उसने लड़की के डांस का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए एक सस्ता कीपैड फोन निकाला। उसने उस पल को कैप्चर करने की बहुत कोशिश की, जबकि उसे पता था कि सस्ते फोन के कैमरे में वीडियो धुंधला आएगा।

तेज धूप में वह स्क्रीन देखकर भी नहीं देख पा रहा था कि किस तरह का वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है। यह पता नहीं है कि यह घटना कब और कहां हुई। हालांकि, वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और ज़्यादातर नेटिज़न्स ने इसे खूब पसंद किया है। एक नेटिज़न्स ने लिखा, "माता-पिता अपने बच्चों से ऐसे प्यार करते हैं। वीडियो देखकर मेरा दिल भर आया।"

From Around the web