Video: 'हर कोई मेरा पीछा कर रहा था...'; महिलाओं के कपड़े पहनकर रात में दिल्ली की सड़कों पर निकला युवक, फिर जो हुआ...

दिल्ली देश की राजधानी है, लेकिन यह जगह रात में महिलाओं के लिए असुरक्षित मानी जाती है। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा हमेशा चर्चा में रहता है। ऐसे में दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर ने एक अनोखा प्रोजेक्ट करने की कोशिश की है। इस बात को चेक करने के लिए कि दिल्ली में रात के समय में लड़कियां कितनी सेफ है? एक कंटेंट क्रिएटर ने एक अनोखा सोशल एक्सपेरिमेंट किया। उसने एक महिला की तरह ड्रेसअप किया और एक्टिवा पर रात को दिल्ली की सड़कों पर निकला। आइए जानते हैं फिर क्या हुआ?
लड़का बना लड़की…
क्रिएटर के मुताबिक, सड़क पर चलते हुए बहुत से युवक उसे बार बार देख रहे थे। युवक ने लड़कियों की तरह ड्रेस पहनी हुई है, और उसने चेहरे पर मेकअप किया हुआ है और दाढ़ी छिपाने के लिए अपने आधे चेहरे को स्कार्फ से ढक रखा है। इसके बाद उसने दो घंटे तक एक्टिवा चलाई और अपने आस-पास के लोगों के रिएक्शन को अपने फोन के कैमरे में कैप्चर किया। उसका अनुभव खराब रहा। उसका कहना है कि एक्टिवा चलाते समय रिक्शा वाले और कुछ दूसरे ड्राइवर उसे लगातार देख रहे थे। उसने बताया कि दो आदमियों ने पहले उसे देखा और फिर करीब आने की कोशिश में उनका पीछा करने लगे। सफर के दौरान, एक और आदमी उसके पास आया और बात करने की कोशिश की।
हालात तब और खराब हो गए जब एक रिक्शा वाले ने उस नौजवान की एक्टिवा के साथ अपनी रिक्शा चलानी शुरू कर दी। क्रिएटर के मुताबिक, जब ड्राइवर को एहसास हुआ कि पीछे से उनका कोई दूसरा दोस्त उनका वीडियो बना रहा है, तो वह तुरंत अपना रिक्शा लेकर निकल गया। अपना अनुभव शेयर करते हुए, क्रिएटर ने आखिर में कहा, "यह सच में डरावना होता जा रहा है। मुझे लगता है कि हमें इसे रोकना चाहिए।"
इस वीडियो से हम महिलाओं की सेफ्टी की कमी देख सकते हैं। आज भी दिल्ली में महिलाओं को रात में बाहर निकलना सेफ नहीं माना जाता है। इसके लिए महिलाओं के कपड़े जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि पुरुषों का बुरा रवैया है। सोचिए, यह बहुत भयानक स्थिति होती है जब कुछ लोगों की बुरी सोच की वजह से किसी की आजादी छीन ली जाती है। क्रिएटर ने इसकी एक झलक शेयर की कि असल में क्या हो रहा है और रात में बाहर निकलने के बाद महिलाओं के साथ क्या हो सकता है, जिसने सभी को चौंका दिया। यह वीडियो @bejaintle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था।
