Video: 'एस्केलेटर वॉर'! ऑटोमैटिक एस्केलेटर पर दो युवतियों में हुई ऐसी भयंकर लड़ाई, खुले में करने लगी... वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हे देख कर या तो हमें हंसी आती है या होश उड़ जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। दरअसल एक एस्केलेटर पर कुछ लड़कियां खड़ी है तभी एक लड़की एक दूसरी लड़की को उसके बाल पकड़कर नीचे खींच लेती है। तभी वे लड़ने लगी और एक दूसरे के बाल खींचने लगी।
वायरल वीडियो में कई लोग एक बिल्डिंग की ऑटोमैटिक सीढ़ी से ऊपर की मंजिल पर जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे एक लड़की थी। वह भी एस्केलेटर से ऊपर जा रही थी। उसी समय, पीछे से एक दूसरी लड़की आई और उसने पहली लड़की के बाल पकड़ लिए। उसने उसे चलती सीढ़ी से नीचे खींच लिया। उसने उसे जमीन पर लात भी मारी। इसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर लड़ना शुरू कर दिया। लड़ाई ऑटोमैटिक स्टेयर्स पर हुई। कुछ देर बाद लड़ाई रुक गई। मौके पर मौजूद सभी लोग हैरानी से दोनों लड़कियों को देख रहे थे। हालांकि वीडियो से यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों युवतियों के बीच किस बात पर झगड़ा हुआ था।
वायरल वीडियो को 'शून्यता' नाम के एक X हैंडल से पोस्ट किया गया था। वीडियो को पहले ही कई लोग देख चुके हैं। लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वीडियो देखने के बाद कई नेटिजन्स ने मज़ेदार कमेंट्स किए हैं और हैरानी भी जताई है। एक नेटिजन ने मज़ाक में लिखा, "एस्केलेटर वॉर। यह वॉर इतिहास में लिखा जाएगा।"
