VIDEO: चलती बाइक पर अचानक खड़ी हो गई नशे में धुत लड़की, आस पास के लोगों को देख करने लगी ऐसे इशारे, वीडियो वायरल

y

भोपाल की सड़कों पर एक बाइक पर नशे की हालत में झूमती एक लड़की का वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। वीडियो में देर रात तेज रफ्तार बाइक पर सवार एक लड़की नशे की हालत में झूम रही हैऔर आसपास से गुजरने वाली गाड़ियों को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही है। यह मामला भोपाल के VIP रोड का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं लड़की जोर जोर से गालियां बकती हुई नजर आई। 

लड़की नशे में इतनी ज्यादा थी कि उसे कुछ भी होश नहीं था। वह दो युवकों के बीच बाइक पर खड़े होकर स्टंट करती नजर आई। लड़की की हरकतें केवल उसकी जान के लिए ही खतरनाक नहीं थी; बल्कि उसके व्यवहार ने सड़क सुरक्षा को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया।


वीडियो में जो बाइक नजर आ रही है वह महाराष्ट्र की बताई जा रही है, जिसका नंबर आस पास सेक्स गुजरने वालों ने नोट कर लिया है। हालांकि, अभी तक लड़की की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर तीनों को हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है। 

लोगों ने वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने लड़की के व्यवहार की निंदा की है और उसे सड़क सुरक्षा के नियमों की अवहेलना बताया है। वहीं, कुछ लोगों ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत और उसके समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर चिंता जताई है।
 

From Around the web