Video: कुत्ते के पीछा करने पर गाय ने रस्सी तोड़ी, डर के मारे घर की छत पर कूदी, वीडियो वायरल

इस समय एक वीडियो बेहद ही वायरल हो रहा है जिसमे एक गाय छप्पर वाले घर के ऊपर खड़ी नजर आ रही है। दरअसल एक किसान ने अपनी पालतू गाय को अपने घर के सामने रस्सी से बाँध रखा था। तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने आकर गाय को घेर लिया। गाय डर के मारे उछलने लगी। फिर कुत्तों के हमले से बचने के लिए उसने रस्सी तोड़ दी और भागने लगी। कुत्तों का पीछा करते हुए वह सीधे एक खपरैल वाले घर की छत पर कूद गई। हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह आंध्र प्रदेश के निराल गाँव में हुई। उस गाँव के एक निवासी ने अपनी पालतू गाय को अपने घर के सामने बाँध रखा था। वह पेशे से किसान है। गाय को आवारा कुत्तों के झुंड ने चारों तरफ से घेर लिया। गाय डर के मारे उछलने लगी। उसने उछल कूद कर के रस्सी भी तोड़ दी।
— Anonymous_girl (@srutimisra_789) September 17, 2025
— Anonymous_girl (@srutimisra_789) September 17, 2025
गाय कुत्तों से बचने के लिए एक खपरैल वाले घर की छत पर चढ़ गई। वह छत पर चुपचाप खड़ी रही। गाय को देखकर गाँव वाले वहाँ इकट्ठा हो गए। छत से फिसलकर गिरने के डर से, स्थानीय लोगों ने गाय को रस्सी से बाँधा और जल्दी से उसे छत से नीचे उतारा। बताया गया है कि घर की छत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।