Video: स्टेडियम की छत से हवा में लटकी बिल्ली! दर्शक ने झंडे को पकड़ कर ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

DD

जब खेल के मैदान में कोई भी खेल खेला जाता है तो दर्शकों में भी बेहद उत्साह रहता है। वे अपनी पसंदीदा टीम या खिलाड़ी को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, कई बार मैदान पर अजीबोगरीब चीजें भी होती हैं जो लोगों का ध्यान खींचती है। हाल ही में, ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देखकर नेटिजन्स हैरान रह गए। 

सोशल मीडिया X (पहले ट्विटर) के हैंडल 'DhruvarathiNX' से पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक ऐसा सीन दिखाया गया जो पहले कभी नहीं हुआ। वीडियो में एक बिल्ली स्टेडियम की छत से लटकी हुई है। वह खुद को गिरने से बचाने की पूरी कोशिश कर रही है  और यह देखकर दर्शकों ने मदद का हाथ बढ़ाया।


खतरे को भांपते हुए, नीचे सीटों पर बैठे दर्शकों ने एक झंडा उठाया। इरादा बिल्ली के गिरने पर उसे पकड़ने का था। आखिर में वही हुआ। वह फिसल गई। लेकिन दर्शकों ने उसे ज़मीन पर गिरने से बचा लिया। इस तरह, बेबस जानवर को बचा लिया गया।

बिल्ली का खतरा टलने के बाद दर्शकों की खुशी देखने लायक थी। यह पता नहीं चला है कि बिल्ली उस ऊँची जगह पर कैसे पहुँच गई। यह घटना कहाँ हुई या मैदान में क्या खेल चल रहा था, इस बारे में कुछ पता नहीं है।

वीडियो वायरल होने के बाद, नेटिज़न्स ने दशकों की तारीफ़ की। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "अमेज़िंग वर्क।"

From Around the web