Video: ट्रेन के बाथरूम में एक नहीं दो-दो लड़कियों के साथ रोमांस कर रहा था लड़का, जब खुला गेट तो देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर मेट्रो, बस ट्रेन में कपल्स द्वारा खुले में अनैतिक व्यवहार करते कई वीडियो वायरल होते हैं। अब ट्रेन का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप चौंक जाएंगे।
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन के बाथरूम का गेट बंद है और जब ये खुलता है तो एक लड़की निकल कर बाहर आती है। फिर एक दूसरी लड़की बाहर आती है और कुछ ही सेकंड्स बाद एक लड़का बाहर निकलता है। तीनों अपने चेहरों को नीचे किए इस तरह बाहर निकल कर आते हैं मानों वहां मौजूद लोगों से अपनी नजरें चुरा रहे हो। वीडियो को देख कर लग रहा है कि वो बाथरूम में कुछ असामान्य कर रहे थे।
वीडियो को देख ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि ये किस ट्रेन का है लेकिन वीडियो बेहद ही वायरल हो रहा है। बहुत से यूजर्स ने इस तरह के व्यवहार पर जमकर कटाक्ष किया है और इसे अनुचित ठहराया है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकतें शर्मनाक होने के साथ साथ दूसरों के लिए असहज माहौल भी पैदा करती हैं। कुछ यूजर्स ने वीडियो को देख कड़ी निगरानी और सख्त नियमों की मांग की।
