Video: आमने सामने हो गई शख्स की दोनों पत्नियां, चोरी छिपे रचाई थी शादी, सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

s

PC: INKHABAR

बिहार से कटिहार जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो पति पत्नी के रिश्ते पर सवाल खड़े कर देगा। दरअसल, कटिहार जिला मुख्यालय में अचानक दो महिलाओं के बीच भयंकर बहस होने लगी। वहां एक शख्स खड़ा था जिसे दोनों महिलाएं अपना पति बताकर आपस में लड़ रही थी। यह शख्स कोई और नहीं आवास सहायक है जिसने दोनों पत्नियों से अपने अवैध रिश्ते और शादी को छिपाया। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है। एक महिला उस शख्स पर अपनी पहली शादी को छिपाने और खुद को कुंवारा बताने का आरोप लगा रही है। इस घटना से हंगामा मच गया और पति ने बीच-बचाव करके स्थिति को शांत करने की कोशिश की।  

आखिर क्या है पूरा मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि जिला कटिहार के समाहरणायल परिसर के एक आवासीय सहायक जिसने दो शादियां कर रखी थी, लेकिन अपनी पत्नियों से छिपा रखा था, उसकी पत्नियों का अचानक एक-दूसरे से आमना-सामने हो गया। पहले दोनों एक दूसरे से बहस कर रही थी लेकिन फिर जल्द ही ये बहस हाथापाई में बदल गई।  दोनों ने अपने हाथों में डंडे ले लिए और एक-दूसरे को सबक सिखाने के लिए दौड़ पड़ी। विवाद बढ़ता देख आवासीय सहायक और दोनों महिलाओं पति रंजीत कुमार बीच-बचाव करने आया और दोनों को शांत कराने लगा। 

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
दूसरी पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आवासीय सहायक पति से उसकी मुलाकात आज से 14 साल पहले हुई थी।  उस समय रंजीत कुमार ने अपनी दूसरी पत्नी को नहीं बताया था कि वो विवाहित है और उसकी पहली पत्नी है। दोनों ने करीब 4 साल पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली जिससे रंजीत और दूसरी पत्नी को एक बच्चा भी है। इतना ही नहीं बाद में उसे पता चला कि रंजीत कुमार पहले से शादीशुदा है, और पहली पत्नी से उसे 3 बच्चे भी हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया 
महिला का आरोप है कि पति रंजीत ने दूसरी शादी करने के बाद उसे घर का खर्च और बच्चे की परवरिश के लिए भी पर्याप्त आर्थिक मदद देना बंद कर दिया है। इसके चलते उसके लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना और जीवन-यापन करना मुश्किल होता जा रहा है। इसी वजह से वह अपना हक मांगने सीधे पति के ऑफिस पहुंच गई, जहां दोनों पत्नियों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला सड़क पर तमाशा बन गया। बाद में पति रंजीत कुमार ने पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझाने का निर्णय लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की अब तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले में कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।

From Around the web