Video: जंगल के बीचों-बीच डांस करता नजर आया भालू! देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी, देखें वीडियो

g

इस समय एक वीडियो बेहद ही वायरल हो रहा है जिसमे एक भालू जंगल के बीचों बीच डांस करता नजर आ रहा है। दरअसल वह डांस नहीं कर रहा बल्कि उसकी पीठ पर खुजली हो रही थी। वह अपने पंजे रखकर खुजली से राहत नहीं पा रहा था। इसलिए भालू ने एक अजीबोगरीब तरकीब निकाली। वह एक पेड़ पर टिककर अपनी पीठ रगड़कर नाचने लगा। पहली नज़र में ऐसा लगा कि भालू अपनी कमर हिलाकर खुशी से नाच रहा है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है।

इंस्टाग्राम पेज पर 'Wildlife.Report' नाम के अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। उस वीडियो में दिख रहा है कि एक भालू जंगल के बीचों-बीच अपनी कमर हिलाकर लगातार डांस कर रहा है। दरअसल, वह नाच नहीं रहा है। वह एक ऊँचे पेड़ की मज़बूत टहनी पर टिककर अपनी पीठ रगड़ने में व्यस्त है।

क्योंकि, उसकी पीठ के बीचों-बीच अचानक खुजली होने लगी। उसे किसी भी तरह से उस खुजली से छुटकारा नहीं मिल रहा था। इसलिए, वह एक पेड़ पर टिककर दोनों पैरों को ऊपर उठा कर पीठ रगड़ने लगा। भालू जिस तरह से चल रहा था, उससे लग रहा था जैसे वह नाच रहा हो, अपनी कमर हिला रहा हो। कुछ देर तक अपनी पीठ टहनी पर रगड़ने के बाद, वह चार पैरों वाला प्राणी चुपचाप जंगल में चला गया।

From Around the web