Video: दुल्हन के गले में वरमाला डालते ही इस वजह से बुरी तरह डर गया दूल्हा, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

pc: anandabazar
शादी ब्याह से जुड़े कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो हमें हंसने को मजबूर कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल दूल्हा-दुल्हन शादी के लिए मंडप में पहुँचते हैं। वरमाला की रस्म शुरू होते ही दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले उन्हें घेर लेते हैं। युवक जैसे ही अपनी दुल्हन के गले में वरमाला डालता है कुछ ऐसा होता है जिस से वह भयानक डर जाता है। इस से युवक बेहद गुस्सा हो जाता है क्योकिं सबके सामने वह हंसी का पात्र बन गया। वह गुस्से में अपने दोस्तों को डाँटने लगा।
दरअसल, जब दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डाल रहा था, तभी मंडप में उसके दोस्त खुशी से पार्टी पॉपर फोड़ने लगे। अचानक, उस आवाज़ से दूल्हा चौंक गया। इसके बाद वह काफी डर जाता है। दूल्हा अपने दोस्तों की हरकतें देखकर गुस्सा हो गया। उसे भी भीड़ भरे समारोह में मेहमानों के सामने इस तरह डरने पर शर्म आ रही थी।
इसलिए उसने अपनी शर्म को गुस्से में छिपाने की कोशिश की। दूल्हा सबके सामने अपने दोस्तों को डाँटने लगा। उसने कहा, "कौन कानों के सामने इस तरह पार्टी पॉपर फोड़ता है?" उसे अपने दोस्तों की ये हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुईं।
दूल्हे को डरता देख दुल्हन के घरवाले हँसने लगे। लेकिन दुल्हन वहीं खड़ी रही। जोड़ा फिर से वरमाला की तैयारी में लग गया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इंटरनेट पर लोगों का एक वर्ग हँसने लगा। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "शादी से पहले ही दूल्हे की हिम्मत जवाब दे गई।"