Video: अस्पताल में सो रही महिला कर्मचारी के बगल में आकर लेट गया शख्स, फिर उसके साथ करने लगा ऐसा..., पकड़े जाने पर हुआ फरार

कर्नाटक के एक सरकारी अस्पताल से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रात में सो रही एक महिला कर्मचारी से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना हावेरी जिला अस्पताल की है। आरोपी युवक पर पहले से ही अस्पताल में मोबाइल फोन चोरी करने का संदेह था, लेकिन अब उसने वार्ड के अंदर एक महिला कर्मचारी (परिचारिका) के साथ अनुचित व्यवहार किया। इस घटना ने रात के समय अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता और गुस्सा पैदा कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह वारदात देर रात करीब 2 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवा महिला कर्मचारी मरीज के पास फर्श पर सो रही थी, तभी आरोपी युवक वार्ड में दाखिल हुआ और उसके पास जाकर लेट गया। इसके बाद सोने का बहाना करते हुए उसने महिला की चादर हटाने की कोशिश की और चादर के भीतर हाथ डालकर अनुचित तरीके से छुआ।
Sexual harassment of a woman sleeping in a hospital; suspicion of cell phone theft Allegations have emerged that a man sexually harassed a woman—who was accompanying a patient and sleeping on the floor—by touching her inappropriately. This incident was reported by NDTV. The same individual is also suspected of stealing cell phones within the hospital. It is reported that an investigation into the allegations of harassment and theft is currently underway.
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) November 21, 2026
महिला तुरंत जाग गई और विरोध करते हुए उसने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। उसकी आवाज सुनकर वार्ड में मौजूद अन्य लोग भी जाग गए और शोर-शराबा सुनकर कई लोग वहां पहुंच गए। एक व्यक्ति ने आरोपी का कॉलर पकड़कर उसे जमीन पर गिरा भी दिया, लेकिन हाथापाई के बीच वह खुद को छुड़ाकर मौके से भाग निकला।
गौरतलब है कि बीते सप्ताह अस्पताल से कम से कम 10 मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाओं में भी इसी युवक के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल के भीतर हुई इस हरकत के बाद लोगों में आक्रोश है और हावेरी जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था—खासकर रात के समय की निगरानी—पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही संदिग्ध युवक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है।
इस घटना का वीडियो पत्रकार सिराज नूरानी के 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से साझा किया गया है, जिसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कई लोगों ने घटना पर हैरानी व चिंता जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।
