Vastu tips: महिलाओं को किचन में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, नहीं तो पति के भाग्य पर पड़ेगा बुरा असर!

aa

वास्तु के अनुसार पति-पत्नी दोनों का भाग्य एक-दूसरे से जुड़ा होता है। इस प्रकार एक दूसरे के द्वारा किये गये अच्छे और बुरे कार्यों का प्रभाव एक दूसरे के जीवन पर भी पड़ता है। वास्तुशास्त्र में पत्नी के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। जिसका ध्यान न रखने पर पति के भाग्य पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही अगर पत्नी किचन में खाना बनाते समय ये गलतियां करती है तो इसका पति के भाग्य पर बुरा असर पड़ता है। 

तो किचन में इन बातों का रखें ध्यान 

- यदि रसोईघर में नैऋत्य कोण की ओर मुंह करके खाना बनाया जाता है तो घर की सुख शांति नहीं रहती है। जिससे घर में लड़ाई झगड़े होने की संभावना रहती है। 

-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके खाना बनाना सामान्यतः फलदायी होता है। यह दिशा खाना पकाने के लिए शुभ नहीं मानी जाती है। 

- उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाने से हानि का योग होता है। 

- घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना चाहिए। यह दिशा सर्वोत्तम मानी जाती है। घर में यदि रसोई किसी भी दिशा में हो तो रसोइया का मुख पूर्व दिशा की ओर हो तो बहुत शुभ होता है। 

-वास्तु और ज्योतिष के अनुसार बिना नहाए न तो खाना बनाना चाहिए और न ही खाना। ऐसा करने से बीमारियाँ होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इस पर ध्यान न देने से घर में दोष बढ़ता है और पति-पत्नी को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। 

-रसोई घर में खिड़की पूर्व दिशा की ओर हो तो बहुत अच्छी मानी जाती है। 

- रोज सुबह शाम के भोजन से पहले पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। ये शुभ काम आपको कई परेशानियों से बचा सकता है. 

- वास्तु के अनुसार किचन के सामने बाथरूम नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो बाथरूम का दरवाज़ा हमेशा बंद रखें और उस पर पर्दा भी लगा दें। 

From Around the web