वास्तु टिप्स: घर के मुख्य द्वार पर ये चीजें रखने से प्रसन्न होती हैं लक्ष्मी, मिलती है धन-लाभ

AA

वास्तु टिप्स: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज में एक ऊर्जा होती है जो घर के सदस्यों की प्रगति पर असर डालती है। वास्तु में घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ चीजें रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीजें रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होने की संभावना रहती है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए।

इन वस्तुओं को घर के मुख्य द्वार पर रखें

  • सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे के सामने तुलसी का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
  • अगर घर में वास्तु दोष है तो घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है। इसके लिए सबसे पहले घर के वास्तु दोषों को दूर करने का उपाय करना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर शुभता का चिन्ह लगाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर के सदस्यों को तरक्की मिलती है। इससे घर की आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
  • हर शुभ अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर बंधनवार बांधा जाता है। सनातन धर्म में इसे बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि बंधनवार हर घर में सौभाग्य लाता है। इसे स्थापित करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ध्यान रखें कि बंधनवार में हमेशा आम या अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • शुक्र देव सुख और धन के कारक हैं। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शुक्र देव को प्रसन्न करना जरूरी है। घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर सुगंधित फूलों के गमले रखें और उनमें रोजाना पानी डालें। इससे घर में धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।
  • घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए सूर्य की कृपा पाने का प्रयास करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर के मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र स्थापित किया जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और विश्वास पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि RK किसी भी तरह की वैधता, जानकारी का समर्थन नहीं करता है। किसी भी जानकारी या धारणा को लागू करने से पहले किसी संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

From Around the web