Vastu tips: वास्तु के अनुसार अगर आप घर में घड़ी लगाते हैं...तो घर में खुशियों की बारिश होगी

आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि महंगी घड़ी पहनने से आपका समय नहीं बदलेगा। लेकिन वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि घड़ी आपका समय बदल सकती है। एक घड़ी आपका दिन बना या बिगाड़ सकती है। आइए जानते हैं घड़ी से जुड़ा वास्तु उपाय जिसे आपको कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अगर आप इसका पालन करेंगे तो आपका अच्छा समय अपने आप शुरू हो जाएगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर वस्तु का एक निश्चित स्थान होता है। अगर आप उस सामान को उसकी जगह पर नहीं रखेंगे तो घर में अशांति फैल जाएगी। वास्तु के अनुसार अगर घर में दीवार पर लगी घड़ी गलत जगह या गलत दिशा में लगी है तो यह आपके लिए बुरा समय भी ला सकती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में दीवार घड़ी है तो उसे उत्तर या पूर्व की दीवार पर लगाएं, दक्षिण दिशा को यम की दिशा और पूर्व दिशा को लक्ष्मी की दिशा कहा जाता है।
- घर में मधुर संगीत वाली घड़ी सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ घर के लोगों की प्रगति का भी संदेश देती है। घर में बंद घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि बंद घड़ी घर में नकारात्मक माहौल बनाती है और व्यक्ति की प्रगति रोक देती है।
- घर में किसी भी दरवाजे पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से इसके नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।