UP News: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की लड़की का दिल! 'साजन-साजन' गाने पर होने वाले पति संग किया डांस, वीडियो वायरल

dd

PC: DNP INDIA

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और अनोखी शादी की खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। यहां 30 साल की एक युवती, 75 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के प्यार में पड़ गई है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की सगाई की रस्मों के दौरान युवती का 'साजन-साजन' गाने पर अपने होने वाले बुजुर्ग पति के सामने झूमकर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है इस अनोखी प्रेम कहानी के पीछे का पूरा सच:

क्या है पूरा मामला?
यूपी के औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय युवती का नाम रानी राजपूत है। जबकि 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का नाम रामसुगर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रामसुगर लाल रंग के सोफे पर बैठे दिख रहे हैं और हरे रंग के लहंगे में सजी-धजी रानी राजपूत बॉलीवुड सॉन्ग 'साजन-साजन तेरी दुल्हन' पर मगन होकर डांस कर रही हैं। 

कैसे शुरू हुई यह प्रेम कहानी?
 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी राजपूत और रामसुगर एक-दूसरे को पिछले दो सालों से जानते हैं। रामसुगर की बेटी राधा और रानी दोनों सहेलियां हैं और साथ मिलकर यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं। इसी वजह से रानी का रामसुगर के घर आना-जाना था, जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। 

 रामसुगर की बेटी राधा ने भी इस बात का दावा किया है कि दोनों की सगाई हो चुकी है और वे जल्द शादी करने वाले हैं। 

सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर News18India के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि लड़की ने पैसे के लालच में शादी का फैसला किया है। तो वहीं कई लोग इसे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर केवल लाइक्स व व्यूज बटोरने का पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। 

From Around the web