ससुराल वालों को नींद की गोलियां देकर एक ही प्रेमी आरिफ के साथ फरार हुई दो बहुएं, जब घर पंहुचा पति तो देख उड़ गए उसके होश

pc: tv9hindi
हाल के दिनों में विवाहेतर संबंधों के मामले काफ़ी बढ़ गए हैं। एक सुंदर परिवार होने के बावजूद, कभी पति तो कभी पत्नियां एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की तरफ आकर्षित होते हैं। अब ऐसे ही एक विवाहेतर संबंध की खबर सामने आई है। यहाँ अजीब बात यह है कि दो महिलाएं एक युवक से प्यार करती थीं। जी हाँ, एक ही घर की दो बहुएँ पड़ोस के एक युवक से प्यार करती थीं। उन्होंने उस युवक के साथ भागने के लिए अपने सास सरूर को नींद की गोलियाँ दे दीं।
यह अजीबोगरीब घटना सोमवार, 01 सितंबर को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बागदा थाना क्षेत्र के मलीदा गाँव में घटी। दो महिलाएं अपने पड़ोस के घर में रहने वाले एक युवक के साथ भाग गईं। इन दोनों महिलाओं को एक ही युवक से प्यार हो गया। सोमवार को घर पर मौजूद अपने सास-ससुर और तीन बच्चों को नींद की गोलियाँ देकर दोनों महिलाएं अपने प्रेमी के साथ भाग गईं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यासीन शेख और अनिसुर शेख दो भाई हैं, जो मलीदा गांव के निवासी हैं, दोनों युवकों का आरोप है कि गांव के आरिफ का उनकी पत्नियों से अफेयर था। दोनों पत्नियों न्र उसके साथ जाने की योजना बनाई और घरवालों को नींद की गोलियाँ दे दीं। अनिसुर उसी गाँव के एक गैराज में काम करता है। यासीन विदेश में काम करता है।
जब अनिसुर गैराज से घर लौटा, तो उसने अपने माता-पिता और तीन बेटियों को बेहोश पाया। वह तुरंत बागदा ग्रामीण अस्पताल गया। उसके माता-पिता के होश में आने के बाद, उन्होंने अनिसुर को घर पर हुई घटना के बारे में बताया। तभी उसे पता चला कि उनके घर में क्या हुआ था।