गोलगप्पे बेचने वाला बन गया इसरो कर्मचारी, महाराष्ट्र के इस युवा ने सबको किया प्रभावित, लोगों ने की जमकर तारीफ़

aa

PC: kalingatv

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नंदन नगर के एक गोलगप्पे बेचने वाले का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चयन हुआ है। यह उसकी लगन और कड़ी मेहनत का नतीजा है।

कहते हैं कि अगर इंसान में कुछ करने की चाहत हो तो उसे कोई नहीं रोक सकता। लेकिन, सफलता उन्हीं को मिलती है जो लगन के साथ मेहनत करते हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नंदन नगर के रहने वाले गोलगप्पे बेचने वाले रामदास हेमराज मारबड़े ने इसरो में नौकरी हासिल की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामदास फिलहाल इसरो के टेक्नीशियन डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं। उनके पिता डोंगरगांव जिला परिषद स्कूल में चपरासी थे, जो हाल ही में रिटायर हुए हैं। उनकी मां गृहिणी हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वे बीए के बाद पढ़ाई नहीं कर पाए। उन्होंने दिन में गोलगप्पे बेचना शुरू किया और रात में पढ़ाई की।

साल 2023 में इसरो ने अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए भर्ती निकाली। उस दौरान रामदास ने वैकेंसी के लिए आवेदन किया। उन्होंने नागपुर में इस पद के लिए परीक्षा दी। अगस्त 2024 में, उन्होंने श्रीहरिकोटा में इसरो केंद्र में प्रवेश लिया और अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।

उन्होंने 19 मई 2025 को ज्वाइनिंग लेटर के साथ श्रीहरिकोटा में इसरो केंद्र में प्रवेश लिया।

From Around the web