गाड़ी पर बने गाय के पोस्टर को मां समझकर थन में मुंह लगाकर दूध पीने लगा बछड़ा, Video देख कचोट जाएगा कलेजा

s

pc; in khabar

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी भी आँखे भर आएगी। दरअसल एक गाय का एक बछड़ा एक दूध की गाड़ी पर बनी गाय की तस्वीर को अपनी मां समझकर दूध पीने लगता है। शायद वह अपनी माँ से बिछड़ गया है और भूखा है, इसलिए वो पोस्टर पर बनी गाय को ही अपनी माँ समझ बैठता है। वह गाय के थन से दूध पीना शुरू कर देता है। 

बछड़ा बार-बार अपने छोटे-छोटे पैरों से गाडी के ऊपर चढ़ता है और दूध पीने की कोशिश करता है।  

वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक मिल्क ट्रक खड़ा है। इसके पीछे डेयरी के विज्ञापन के लिए पोस्टर लगा है जिसमें एक गाय की बड़ी सी तस्वीर नजर आ रही है और उसमें गाय के थन में दूध पूरा भरा हुआ नजर आ रहा है। बछड़ा उसे ही अपनी माँ समझ कर दूध पीने का प्रयास करता है लेकिन उसका छोटा पैर बार-बार नीचे फिसल जाता है। 


सोशल मीडिया पर रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि बिल्कुल मां तो मां होती है, भला उसका स्थान कौन ले सकता है।  इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सही में बच्चे को देखकर लग रहा है कि वह बहुत भूखा है, शायद अपनी मां से बिछड़ गया होगा। 

From Around the web