चलती ट्रेन में 90 मिनट से टॉयलेट के अंदर बंद था कपल, जब निकले बाहर तो यात्री बनाने लगे वीडियो, फिर...

s

pc: in khabar

इंटरनेट पर 1 मिनट 42 सेकंड का ट्रेन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और X जैसे सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जा रहा है और लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  वीडियो में चलती एक्सप्रेस ट्रेन के एक टॉयलेट के बाहर यात्रियों की भीड़ दिखाई देती है, जहां एक कपल और यात्रियों के बीच तीखी बहस होती नजर आती है। बहस बढ़ते बढ़ते लोग उन्हें  पुलिस को सौंपने तक की डिमांड करने लगे। 

क्या है 1 मिनट 42 सेकंड के वायरल वीडियो में?
वायरल क्लिप की शुरुआत ट्रेन के टॉयलेट के बंद दरवाजे से होती है। जो लोग बाहर खड़े हैं उनका दावा है कि कपल 90 मिनट तक टॉयलेट में बंद था। कुछ समय बाद एक युवक टॉयलेट का दरवाजा खोलकर बाहर आता है। लोग इतनी देर टॉयलेट के अंदर रहने के लिए उस से नाराज होते हैं, जिसपर युवक सफाई देता है कि उसका पेट खराब था। इसी दौरान यात्रियों की नजर उसके साथ मौजूद युवती पर पड़ती है और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो जाता है.

युवती ने वीडियो बनाने पर जताई आपत्ति
वीडियो में युवती  वीडियो बंद करने की मांग करती दिखाई देती है। लेकिन यात्री उसका वीडियो बनाना बंद नहीं करते हैं।  बहस के दौरान कुछ यात्री कपल को RPF के हवाले करने की बात भी कहते हैं. युवती इस पर आपत्ति नहीं जताती, लेकिन लगातार वीडियो डिलीट करने की मांग करती रहती है.

From Around the web