अलीगढ़ में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में तालिबानी सजा: युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, आधी मूंछ-दाढ़ी काटी; पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

e

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र से अमानवीयता और क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी बहन की शादीशुदा देवरानी से प्यार हो गया। परिजनों ने जब दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, तो युवक और महिला के साथ अमानवीय बर्ताव करते हुए तालिबानी सजा दे डाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पेड़ से बांधकर पीटा, चेहरे पर पोती कालि

घटना अकराबाद क्षेत्र के दुभिया बंजारा गांव की बताई जा रही है। वायरल वीडियो के अनुसार, परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ ने युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। क्रूरता की हदें पार करते हुए युवक को आधा गंजा कर दिया गया, उसकी आधी मूंछ-दाढ़ी काट दी गई और चेहरे पर कालिख पोत दी गई। इतना ही नहीं, पीड़ित महिला के साथ मारपीट करते हुए अमानवीय व्यवहार करने का भी प्रयास किया गया।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो एक्स (X) पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में भीड़ द्वारा पीड़ित युवक को गंदी-गंदी गालियां देते और अमानवीय सजा देते साफ देखा जा सकता है। यूजर्स ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

अलीगढ़ पुलिस का कड़ा एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ़ पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना अकराबाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट और अमानवीय व्यवहार में शामिल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

From Around the web