स्मृति मंधाना: एक साधारण लड़की से बनी दुनिया की सबसे महंगी महिला क्रिकेटर

कैसे एक साधारण लड़की बनी दुनिया की सबसे महंगी महिला क्रिकेटर
भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना न सिर्फ अपनी शानदार क्रिकेटिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती और टैलेंट के लिए भी चर्चित हैं। स्मृति ने भारत के लिए गोल्ड मेडल लाकर देश का नाम रोशन किया है। 9 साल की उम्र में उन्होंने अंडर-15 टीम में जगह बनाई, और 16 की उम्र में पहला इंटरनेशनल मैच खेला। आज वह दुनिया की सबसे महंगी महिला क्रिकेटर हैं। उनकी सुंदरता के कारण उन्हें नेशनल क्रश का टाइटल भी मिला है। लाखों युवा उनकी फैन हैं, लेकिन उनका दिल एक खास लड़के के लिए धड़कता है। आइए जानें कि कैसे एक साधारण परिवार से आने वाली लड़की भारत की सबसे पॉपुलर महिला क्रिकेटर बनीं।
स्मृति मंधाना, जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज हैं, इन दिनों सुर्खियों में हैं। भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में पहली बार हिस्सा लिया था, और श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्मृति मंधाना ने फाइनल मैच में 45 गेंदों पर 46 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई, जिससे उनका योगदान अहम रहा।
स्मृति मंधाना एक लेफ्ट-हैंडेड ओपनिंग बैट्समैन हैं। उनका जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून उनके भाई को देखकर शुरू हुआ। 9 साल की उम्र में उन्होंने महाराष्ट्र की अंडर-15 टीम में जगह बनाई, और 11 साल की उम्र में राज्य की अंडर-19 टीम का हिस्सा बन गईं। अंडर-19 में उन्होंने 224 रनों की शानदार पारी खेली। यह पारी उन्होंने अपने भाई से मिले राहुल द्रविड़ के बैट से खेली थी। 16 साल की उम्र में स्मृति ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला, जिसमें उन्हें बहुत सराहा गया।
अपने हुनर के दम पर स्मृति मंधाना भारत की सबसे महंगी महिला क्रिकेटर बन गईं। महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी, और वह ऑक्शन में सबसे महंगी महिला खिलाड़ी बनीं।
अब तक, स्मृति मंधाना ने भारत के लिए 78 वनडे, 119 टी20 और 4 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्हें दो बार आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का टाइटल भी मिला है।
स्मृति की सुंदरता और टैलेंट को लोग ब्यूटी विद टैलेंट कहते हैं। उन्हें नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है। लाखों युवा उनकी फैन हैं, लेकिन स्मृति का दिल एक और के लिए धड़कता है। उनका बॉयफ्रेंड पलाश मुछल है, जो पेशे से एक म्यूजिक कम्पोजर हैं और दिखने में काफी हैंडसम हैं। एक कॉन्सर्ट के दौरान पलाश ने स्मृति को सबके सामने प्रपोज किया, और तब से उनका रिश्ता ऑफिसियल हो गया।
जब स्मृति हाल ही में एशियन गेम्स से गोल्ड मेडल लेकर भारत लौटीं, तो पलाश उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए थे। उन्होंने स्मृति को गोल्ड मेडल दिया और एक खूबसूरत फोटो क्लिक की। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। स्मृति और पलाश अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
स्मृति मंधाना की मेहनत और सफलता ने उन्हें लाखों युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बना दिया है। एक समय था जब भारत में महिला क्रिकेटरों को कम पैसे और सम्मान मिलता था, लेकिन स्मृति ने अपनी कड़ी मेहनत से यह सब बदल दिया। आज स्मृति मंधाना के पास 32 करोड़ रुपये की संपत्ति है, और वह एक आलीशान जिंदगी जी रही हैं।