Rochak news : अचानक 900 सिक्के निगल गया कछुआ फिर हुआ कुछ ऐसा

कभी भी इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है। बता दे की, जैसे खरगोश और कछुए की दौड़ में कछुआ जीत जाता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। ऐसी ही एक अजीबोगरीब कहानी है जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, एक कछुआ 900 सिक्के निगल गया और इतने सारे सिक्के निगलने के बाद वह बैंक जैसा हो गया। मन में आता है कि कोई इतने सिक्के कैसे निगल सकता है। थाईलैंड के लोगों का मानना है कि कछुए पर सिक्का फेंकने से लोग लंबी उम्र जीते हैं। जब लोगों ने इन सिक्कों को पानी में फेंका तो कछुआ उन्हें निगल गया।
इसे बैंकॉक के पूर्वी इलाके के सेफ जोन में रखा गया है. इसी वजह से इस कछुए का नाम बैंक भी पड़ गया। कछुए को सिक्कों से बचाने के लिए सात घंटे तक ऑपरेशन चला।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यह पहला मौका है जब किसी जानवर का ऑपरेशन इतने लंबे समय तक चला हो। डॉक्टर ने बताया कि सिक्कों के वजन के कारण कछुए के खोल का निचला हिस्सा फटने लगा था और उसे तैरने में परेशानी हो रही थी.