Rochak news : इतिहास का सबसे छोटा युद्ध, जो सिर्फ 38 मिनट में हुआ था खत्म !

कई बड़े युद्ध विश्व इतिहास में हुए हैं, जो वर्षों तक चले। अब प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध को देखें, जो क्रमशः 4 वर्ष और 6 वर्ष तक चला। मगर इतिहास के पन्नों में एक ऐसा युद्ध भी हुआ है, जो सिर्फ 38 मिनट तक चला, क्योंकि उस दौर में दुश्मनों ने सरेंडर कर दिया था। बता दे की, इस युद्ध को इतिहास का सबसे छोटा युद्ध कहा जाता है। यह युद्ध इंग्लैंड और जंजीबार के बीच लड़ा गया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, हमद बिन थुवैनी ने 1893 से 1896 तक 3 साल तक शांतिपूर्वक और जिम्मेदारी से ज़ांज़ीबार पर शासन किया, मगर 25 अगस्त 1896 को उनकी मृत्यु हो गई। ज़ांज़ीबार पर ब्रिटेन का नियंत्रण था, और ब्रिटेन ने खालिद को सुल्तान के पद से हटने का आदेश दिया, लेकिन खालिद ने उसके आदेश की अवहेलना की, और उसके आदेश को मानने से इनकार कर दिया।
अब ब्रिटेन के पास जंजीबार को अपने नियंत्रण में लेने का एक ही रास्ता बचा था और वह था युद्ध। ब्रिटेन ने पूरी तैयारी और रणनीति के साथ जंजीबार पर आक्रमण करने के लिए अपनी नौसेना भेजी। 27 अगस्त 1896 की सुबह, ब्रिटिश नौसेना ने अपने जहाजों से ज़ांज़ीबार के महल पर बमबारी शुरू कर दी और इसे नष्ट कर दिया। जिसके बाद महज 38 मिनट में युद्धविराम की घोषणा कर दी गई और युद्ध समाप्त हो गया।
बता दे की, जंजीबार दिसंबर 1963 में ब्रिटेन से आजाद हुआ था, लेकिन एक महीने बाद यहां खूनी क्रांति हुई। इस क्रांति में हजारों अरब और भारतीय मारे गए थे और हजारों लोगों को जंजीबार से निकाल दिया गया था। जिसके बाद ज़ांज़ीबार और पेम्बा गणराज्यों की स्थापना हुई। कुछ महीने बाद, इस गणराज्य को तंजानिका में शामिल कर लिया गया और बाद में संयुक्त गणराज्य तंजानिका और ज़ांज़ीबार का नाम बदलकर संयुक्त गणराज्य तंजानिया कर दिया गया। यहां एक अलग सरकार है, जिसे 'जंजीबार की क्रांतिकारी सरकार' के नाम से जाना जाता है।